बोले पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा- सरयू राय की बातों पर गंभीरता दिखाये रघुवर सरकार

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरयू राय मंत्रिपरिषद के सदस्य हैं, वे जो देख रहे हैं, वही बोल रहे हैं. सरकार को उनकी बातों पर गंभीरता दिखानी चाहिए. वे देवघर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव राजबाला वर्मा को सीएम रघुवर […]

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरयू राय मंत्रिपरिषद के सदस्य हैं, वे जो देख रहे हैं, वही बोल रहे हैं. सरकार को उनकी बातों पर गंभीरता दिखानी चाहिए. वे देवघर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव राजबाला वर्मा को सीएम रघुवर दास की ओर से क्लीन चिट दिये जाने के मामले में मंत्री सरयू राय के मीडिया में आये बयान पर सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करे़
श्री मुंडा ने कहा कि मंत्री को अपनी बात रखने का अधिकार है. सरकार को मंत्रिपरिषद के सदस्य से वार्ता कर जनता को बताना चाहिए.
उन्होंने कहा कि सरकार के मसले पर वे कोई टिप्पणी नहीं करते हैं. जनहित का मुद्दा रहता है, तभी बोलते हैं. सरकार जनहित में काम कर रही है. वैसे संगठन पर इस तरह की बातों का कोई असर नहीं पड़ने वाला है. सरकार व संगठन के अलग-अलग काम हैं. होली के त्योहार में विधि-व्यवस्था पर सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करे.
सबको सरकारी नौकरी ही जरूरी नहीं : रोजगार के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि सबको सरकारी नौकरी ही दी जाये.सरकार को अधिक से अधिक रोजगार सृजन करना चाहिए. सभी स्तरों पर मानव संसाधन को तैयार कर लोगों को स्वरोजगार मुहैया करायी जाये. इस दिशा में सरकार काम कर भी रही है. अर्जुन मुंडा बुधवार को देवघर में एक होली मिलन समारोह में भी भाग लेने आये थे. मौके पर श्रम मंत्री राज पलिवार भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >