रांची से भागी किशोरी छपरा स्टेशन में मिली

छपरा (सारण)/रांची : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा बरामद एक किशोरी को उसके पिता को शनिवार को सौंप दिया गया. रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी उप निरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि बरामद किशोरी झारखंड के रांची जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगानगर गांव की रहनेवाली […]

छपरा (सारण)/रांची : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा बरामद एक किशोरी को उसके पिता को शनिवार को सौंप दिया गया. रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी उप निरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि बरामद किशोरी झारखंड के रांची जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगानगर गांव की रहनेवाली है. किशोरी के पिता को इसकी सूचना मोबाइल पर शुक्रवार को दी गयी और उनके यहां पहुंचने पर किशोरी को उनके हवाले कर दिया गया. उन्होंने कहा कि पिता द्वारा डांट-फटकार करने के कारण वह घर से भाग गयी थी और भटक कर छपरा कचहरी स्टेशन पर पहुंच गयी थी.

किशोरी के गायब होने की प्राथमिकी उसके पिता ने रांची जिले के सुखदेवनगर थाने में दर्ज करायी थी. उसे छपरा में भटकते हुए शुक्रवार की दोपहर आरपीएफ के जवानों ने देखा. जवानों को संदेह हुआ तो, उससे पूछताछ की.

पूछने पर किशोरी ने बताया कि पिताजी द्वारा डांटने पर वह घर से भागी है. किशोरी द्वारा बताये गये मोबाइल नंबर पर रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक भरत प्रसाद ने उसके पिता से संपर्क किया एवं बच्ची के मिलने की सूचना दी. पिता ने बताया कि उनकी पुत्री पांच दिन पहले से घर से भागी थी. इधर, सूचना मिलने पर किशोरी के पिता रांची से छपरा पहुंचे और शनिवार को आकर अपनी पुत्री को ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >