टाइम्स ऑफ इंडिया से भी अधिक पढ़ा जाने वाला अखबार बना ''प्रभात खबर''

रांची : मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल (एमआरयूसी) ने वर्ष 2017 का रीडरशिप सर्वे जारी कर दिया है. सर्वे के अनुसार प्रभात खबर देश के सभी भाषाओं के अखबारों की कुल पाठक संख्‍या के आधार पर टॉप 10 में शामिल हो गया है. हिंदी अखबारों में 1,34,92,000 पाठक संख्या के साथ प्रभात खबर छठे पायदान पर […]

रांची : मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल (एमआरयूसी) ने वर्ष 2017 का रीडरशिप सर्वे जारी कर दिया है. सर्वे के अनुसार प्रभात खबर देश के सभी भाषाओं के अखबारों की कुल पाठक संख्‍या के आधार पर टॉप 10 में शामिल हो गया है.

हिंदी अखबारों में 1,34,92,000 पाठक संख्या के साथ प्रभात खबर छठे पायदान पर पहुंच गया है. सबसे बड़ी बात है कि प्रभात खबर ने रीडरशिप के मामले में आनंदबाजार पत्रिका, पंजाब केसरी और टाइम्स ऑफ इंडिया को भी पीछे छोड़ दिया है. टॉप टेन अंग्रेजी अखबारों में पहले पायदान पर रहने वाले टाइम्स ऑफ इंडिया की पाठक संख्या 1,30,47,000 है.

इंडियन रीडरशिप सर्वे-2017 की नवीनतम रपट के मुताबिक, पिछले चार साल में देश में समाचार पत्रों के 11.2 करोड़ नये पाठक जुड़े हैं. इस प्रकार कुल पाठकों की संख्या 40.7 करोड़ हो गयी है.

इतना ही नहीं देश के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले शीर्ष 10 समाचार पत्रों में एक भी अंग्रेजी भाषा का नहीं है. सर्वेक्षण के मुताबिक पाठकों की संख्या में इजाफा मुख्यत: हिंदी अखबारों की वजह से हुआ है. इनके पाठकों की संख्या 45 फीसदी बढ़कर 17.6 करोड़ हो गयी है. इसी के चलते शीर्ष 10 की सूची से अंग्रेजी अखबार भी बाहर हो गये हैं.

अंग्रेजी अखबार के पाठकों की संख्या में 10 फीसदी वृद्धि हुई और यह 2.8 करोड़ हो गयी है. यह सभी आंकड़े चार साल बाद आये हैं क्योंकि पिछली सर्वेक्षण रपट जनवरी, 2014 में जारी हुई थी. यह सर्वेक्षण रीडरशिप स्टडीज काउंसिल ऑफ इंडिया करती है. इसका गठन मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल और ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन ने संयुक्त तौर पर किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >