महिला के लिए कानून है, पुरुष कहां जाये

रांची : सेव फैमिली इनिशिएटिव की बैठक कांटाटोली स्थित कार्यालय में अजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई. श्री पांडेय ने कहा कि महिला हित के लिए तो दुनिया भर के कानून बने हुए हैं, लेकिन पुरुष अपनी व्यथा लेकर कहां जायें. आज पुरुषों के पास कोई रास्ता नहीं होने के कारण प्रताड़ित हो रहे […]

रांची : सेव फैमिली इनिशिएटिव की बैठक कांटाटोली स्थित कार्यालय में अजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई. श्री पांडे��� ने कहा कि महिला हित के लिए तो दुनिया भर के कानून बने हुए हैं, लेकिन पुरुष अपनी व्यथा लेकर कहां जायें. आज पुरुषों के पास कोई रास्ता नहीं होने के कारण प्रताड़ित हो रहे हैं. अक्षय लाल गुप्ता ने कहा कि सरकार को पुरुष हित में भी कानून बनाना चाहिए, जिससे कि पुरुषों पर अगर कभी अत्याचार हो, तो वे कानून की शरण में जा सकें.
शशिभूषण सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं को विशेषाधिकार देकर संविधान द्वारा प्रदत्त समानता के अधिकार का हनन कर रही है. बैठक में सुनील कुमार, अनिल सिंह, मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >