गुजरात के सीएम विजय रूपाणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गांधीनगर जायेंगे अर्जुन मुंडा

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा गुजरात के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जायेंगे. वह 26 दिसंबर को गांधीनगर के लिए रवाना होंगे. श्री मुंडा दिल्ली से गांधीनगर जायेंगे. ज्ञात हो कि श्री मुंडा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति […]

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा गुजरात के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जायेंगे. वह 26 दिसंबर को गांधीनगर के लिए रवाना होंगे. श्री मुंडा दिल्ली से गांधीनगर जायेंगे.

ज्ञात हो कि श्री मुंडा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति बहुल इलाकों में सघन प्रचार अभियान चलाया था. उनके प्रचार करने का असर भी हुआ.

आदिवासी (अनुसूचित जनजाति) बहुल इलाकों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के समर्थन में भारी संख्या में लोगों ने मतदान किया. फलस्वरूप पिछली बार जिस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बड़े अंतर से जीते थे, उनमें से एक सीट भाजपा के खाते में आया, जबकि दूसरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस के उम्मीदवार से महज 170 वोट पीछे रह गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >