झारखंड : क्रिसमस के स्वागत में राजधानी तैयार, बजने लगे जिंगल बेल... जिंगल बेल

सजा बाजार. क्रिसमस के स्वागत में राजधानी तैयार, सबको लुभा रहे हैं गिफ्ट आइटम क्रिसमस यानी खुशियों का सौगात. हालांकि क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जायेगा, लेकिन इसकी धूम राजधानी में अभी से ही दिखायी देने लगी है. क्रिसमस के गिफ्ट आइटम सबको लुभा रहे हैं. हर तरफ क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज, सांता क्लॉज का […]

सजा बाजार. क्रिसमस के स्वागत में राजधानी तैयार, सबको लुभा रहे हैं गिफ्ट आइटम

क्रिसमस यानी खुशियों का सौगात. हालांकि क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जायेगा, लेकिन इसकी धूम राजधानी में अभी से ही दिखायी देने लगी है. क्रिसमस के गिफ्ट आइटम सबको लुभा रहे हैं. हर तरफ क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज, सांता क्लॉज का मास्क, पेंसिल, स्टार छाये हुए हैं. लोगों ने अपने घरों की सजावट के लिए खरीदारी शुरू कर दी है.

इंटीरियर तथा होम डेकोरेशन की दुकानों में भी रौनक दिख रही है. कैंडल, क्रिसमस बैनर, सांता क्लाॅज की ड्रेस, क्रिसमस का‌र्ड्स , बेल वाले झूमर, लटकन वाले सांता क्लॉज, लाइटिंग सांता क्लॉज, थर्मोकोल के स्टिकर लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. गुड न्यूज लिट्रेचर सेंटर, गुड बुक्स सहित चर्च रोड, पुरुलिया रोड व अन्य जगहों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है़

पाइन क्रिसमस ट्री से लेकर बर्फ में भीगा क्रिसमस ट्री

बाजार में कई तरह के क्रिसमस ट्री मिल रहे है़ं सामान्य ट्री व पाइन क्रिसमस ट्री उपलब्ध है़ं तीन से 33 सेंटीमीटर का सामान्य क्रिसमस ट्री 30 से 4000 रुपये में मिल रहा है़ 90 सेमी का प्लेन पाइन क्रिसमस ट्री 550 और 120 सेमी का क्रिसमस ट्री 1200 रुपये में बिक रहा है़ 150 सेमी का प्लास्टिक स्टैंडवाला ट्री 1800 और मेटल स्टैंडवाले की कीमत 2000 रुपये है़ 180 सेमी का पाइन क्रिसमस ट्री 2400 और 240 सेमी का ट्री 5000 रुपये में उपलब्ध है़ वहीं स्नो पाइन ट्री 90 से 240 सेमी की साइज में मिल रहे है़ यह बर्फ लगा क्रिसमस ट्री की झलक देता है़ 90 सेमी का स्नो पाइन ट्री 650, 120 सेमी का ट्री 1500, 150 सेमी का 2500, 180 सेमी का 3000 और 240 सेमी के स्नो पाइन ट्री की कीमत 5500 रुपये है़ रंगबिरंगी बत्तियों से सजा लाइट ट्री तीन से पांच हजार रुपये का है, जो 120 से 180 सेमी की साइज में उपलब्ध है़

बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी है सांता ड्रेस

बच्चों के अजीज सांता क्लॉज की ड्रेस बच्चों के साथ-साथ बड़ों की साइज में भी मौजूद है़ चार से छह साल के बच्चों के लिए यह 235 रुपये, 10 से 13 साल के बच्चाें के लिए 650 रुपये और बड़ों के लिए 500 (नॉर्मल) से 1100 रुपये (वेलवेट) में उपलब्ध है़ सांता क्लॉज का कैप 20 रुपये का है, वहीं वेलवेट कैप 50, 80 और 120 रुपये में मिल रहा है़ सांता मास्क की कीमत पांच से 280 रुपये में उपलब्ध है़

क्रिसमस झूमर और डिजाइनर स्टार

सात बेल का क्रिसमस झूमर 2000 रुपये में मिल रहा है़ वहीं ऐसे झूमर भी हैं, जिसमें सांता क्लॉज बैठे है़ यह 750 रुपये में मिल रहा है़ रेनडियर व बेल लगे झूमर 325 रुपये की रेंज में है़ बाजार में इस साल कई नये डिजाइन के स्टार मिल रहे हैं, जिनकी कीमत 20 से लेकर 285 रुपये तक है़ बांस का स्टार 315, 350 और 380 रुपये का है़ दोस्तों, रिश्तेदारों को देने के लिए क्रिसमस कार्ड हैं, जो पांच से लेकर 110 रुपये में मिल रहे है़ं

चरनी सेट और डेकोरेशन आइटम

क्रिसमस ट्री सजाने के लिए बाजार में छोटे साइज के स्नोमैन, सांता क्लॉज मिल रहे है़ इनकी कीमत 55 से 65 रुपये है़ बच्चों को गिफ्ट देने के लिए 45 से 150 रुपये के स्टॉकिंग्स मिल रहे है़

गृह सज्जा के लिए छोटे खरगोश, रेन डियर, स्टिक, बॉल, बेेल, रीथ, स्नो फ्लेक्स का इस्तेमाल कर सकते है़ं वहीं यीशु के जन्म का दृश्य दिखाते चरनी सेट 300, 380, 600 और 925 रुपये में उपलब्ध हैं. सांता बैलून है, जो 40 रुपये में उपलब्ध है़ इसके अतिरिक्त फ्लावर बो, सजावटी झालर भी है़ं सजावटी एलइडी लाइट की लड़ी 320 से 425 रुपये की है़ मुख्य द्वार पर लगाने के लिए मेरी क्रिसमस बैनर 325 से 750 रुपये में मिल रहे है़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >