डॉ अजय कुमार होंगे झारखंड कांग्रेस के नये अध्यक्ष, सुखदेव भगत की छुट्टी
रांची / दिल्ली : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी में अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रहे कयासों पर आज विराम लग गया. कांग्रेस पार्टी ने डॉ अजय कुमार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सभी सदस्यों के नाम की घोषणा की. पार्टी […]
रांची / दिल्ली : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी में अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रहे कयासों पर आज विराम लग गया. कांग्रेस पार्टी ने डॉ अजय कुमार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सभी सदस्यों के नाम की घोषणा की. पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सांगठनिक और चुनाव संबंधी कमिटी का गठन किया है. वहीं अलमगीर आलम को कांग्रेस विधायक दल का नेता घोषित किया है. अन्य सात समितियों में राज्य के वरिष्ठ नेताओं के नाम की घोषणा की गयी है.
कौन हैं अजय कुमार
झाविमो से राजनीतिक करियर शुरुआत करने वाले अजय कुमार कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता है. एमबीबीएस डॉक्टर अजय कुमार भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी भी रह चुके हैं और आइपीएस अधिकारी के रूप में वह बिहार एवं झारखंड में काम कर चुके हैं. वह 1994 से 1996 तक जमशेदपुर के एसपी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं.
कर्नाटक के मूलवासी अजय कुमार ने आइपीएस से इस्तीफा देने के बाद कुछ समय तक कॉरपोरेट जगत में काम किया और फिर राजनीति में शामिल हुए. वह बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली झाविमो के टिकट पर 2011 में जमशेदपुर से लोस के लिए चुने गये थे.
