रांची : सदर अस्पताल परिसर में निर्मित 10 मंजिला भवन पड़ा है बेकार

रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि बिल्डिंग बनाने वाली एजेंसी और विभाग को भवन हैंडओवर करने के लिए पत्र लिखा गया है. लेकिन, अब तक इसे हैंडओवर नहीं किया गया है.

रांची सदर अस्पताल परिसर में डॉक्टरों के रहने के लिए लिए बनाया गया 10 मंजिला भवन बेकार पड़ा हुआ है. यह भवन करीब पांच साल से बन कर तैयार है, लेकिन अब तक हैंडओवर नहीं हो सका है. रख-रखाव के अभाव में कई जगहों पर भवन की दीवारों में दरारें भी आ गयी हैं. वहीं, इस बिल्डिंग में काम कर रही एजेंसी के स्टाफ सहित कई अन्य कर्मचारी अलग-अलग तल्ले पर रह रहे हैं. पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि वह काफी दिनों से यहां रह रहे हैं.

ग्राउंड फ्लोर में जमा है गंदा पानी :

इस भवन के ग्राउंड फ्लोर में गंदा पानी जमा है, जिससे दुर्गंध भी आने लगी है. लेकिन, इसकी सफाई पर किसी का ध्यान नहीं है. वहीं, हर फ्लोर पर गंदगी पसरी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि परिसर में यह भवन बनाने का मकसद था कि मरीजों को 24 घंटे डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ की सुविधा मिले.

क्या कहा सिविल सर्जन ने

रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि बिल्डिंग बनाने वाली एजेंसी और विभाग को भवन हैंडओवर करने के लिए पत्र लिखा गया है. लेकिन, अब तक इसे हैंडओवर नहीं किया गया है. यही कारण है कि इसमें डॉक्टर नहीं रह पा रहे हैं.

Also Read: रांची में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में 13 फीसदी रही अनुपस्थिति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >