खंभे पर चढ़े चोर और काट ले गए 1 KM बिजली तार, सरकार को हुआ लाखों का नुकसान

प्रतापपुर के नीमा-गजवा मार्ग पर अज्ञात चोरों ने एक किलोमीटर बिजली की तार चोरी कर ली, जिससे सरकार को लाखों का नुकसान हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रतापपुर (रांची): रात के अंधेरे में खंभे पर चढ़कर चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिससे बिजली विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हो गया है. बताया जा रहा है कि प्रतापपुर प्रखंड के नीमा-गजवा के बीच अज्ञात चोरों ने बिजली के खंभे पर चढ़कर करीब एक किलोमीटर बिजली के तार की चोरी कर ली. चोरों के इस करनामे से सरकार को लाखों रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा गड़बड़ीः पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला सुरक्षित, 5 सितंबर को फैसला

खंभे पर चढ़े और तार काटकर उड़ा ले भागे चोर

वहीं, इस वारदात के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति के प्रभावित होने की आशंका है. जानकारी के अनुसार, चोरों ने खंभे पर चढ़कर करीब एक किलोमीटर बिजली के तार काट लिए. और इसके बाद वे तार को उठाकर वहां से चंपत हो गए. इधर, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रदीप जायसवाल

30 साल की पत्रकारिता की अवधि में करीब 20 साल का सफर प्रभात खबर के साथ रहा. पूरा समय डेस्क पर अलग-अलग जिम्मेवारियां निभाते हुए काम किया. खेल, देश-दुनिया, मनोरंजन, सामयिक गतिविधियों के अलावा स्थानीय खबरों पर रुचि रही है. संप्रति प्रभात खबर के अंचल डेस्क/रूरल डेस्क के प्रभारी की जिम्मेवारी मिली हुई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >