जेएसएससी : सहायक आचार्य परीक्षा के विज्ञापन में संशोधन

जेएसएससी ने संशोधित विवरणिका जारी कीशीघ्र मांगे जायेंगे नये अभ्यर्थियों से आवेदनरांची. जेएसएससी की ओर से प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के विज्ञापन में संशोधन किया गया है. यह संशोधन झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा नियुक्ति नियमावली में किये गये बदलाव के बाद किया गया […]

जेएसएससी ने संशोधित विवरणिका जारी कीशीघ्र मांगे जायेंगे नये अभ्यर्थियों से आवेदनरांची. जेएसएससी की ओर से प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के विज्ञापन में संशोधन किया गया है. यह संशोधन झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा नियुक्ति नियमावली में किये गये बदलाव के बाद किया गया है. जेएसएससी ने प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित विज्ञापन जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अभ्यर्थी जिस विषय या विषय समूह में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होंगे, उसी विषय या विषय समूह में राज्यस्तरीय मेधा सूची के आधार पर सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति के पात्र होंगे.

सहायक आचार्य के 26,001 पदों पर होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षा में झारखंड के ऐसे अभ्यर्थियों को, जिन्होंने सीटेट या पड़ोसी राज्य का टेट उत्तीर्ण हैं, को शामिल किया जायेगा. इसमें यह शर्त रखी गयी है कि संबंधित अभ्यर्थी यदि नियुक्त होते हैं, तो उन्हें नियुक्ति के तीन वर्ष के अंदर तथा प्रथम अवसर में जेटेट उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा. जेएसएससी ने कहा है कि नये अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए लिंक यथाशीघ्र आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा. यह लिंक मात्र नये अभ्यर्थियों के लिए खोला जायेगा. अत: पूर्व में आवेदन समर्पित करनेवाले अभ्यर्थियों को पुन: आवेदन समर्पित करने की आवश्यकता नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >