रांची. राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग विद्युत उपकेंद्र और फीडर से जुड़े तकनीकी कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. आरडीएसएस योजना के तहत केबलिंग, पोल और केबल से जुड़े काम तथा यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में तीन से छह घंटे तक बिजली बंद रहेगी. बिजली विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले निपटा लेने की सलाह दी गयी है.
अशोकनगर में दोपहर 12 से 3.30 बजे तक बिजली बंद
33/11 केवीए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अशोकनगर के तहत आरडीएसएस योजना के अंतर्गत केबलिंग का काम किया जायेगा. इसके कारण दोपहर 12 बजे से 3.30 बजे तक अशोकनगर एक्सटेंशन, अशोक कुंज, सेंट्रल अशोका, रामदेव विहार, मोहन मार्केटिंग कांप्लेक्स, गोपाल मार्केटिंग कांप्लेक्स, अरगोड़ा चौक सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
मोरहाबादी से जुड़े इलाकों में छह घंटे कटौती
33/11 केवीए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल आरएमसीएच के तहत एचटी लाइन में केबलिंग और पोल का काम किया जायेगा. इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नगराटोली फीडर से जुड़े नवीन मित्रा रोड, मधुरेणु अपार्टमेंट के आसपास सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
अपर हटिया समेत कई इलाकों में बिजली बंद
33/11 केवीए पावर हाउस तुपुदाना के हटिया फीडर में आरडीएसएस योजना के तहत नंगे तारों को कवर्ड केबल में बदलने का काम किया जायेगा. इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपर हटिया, एकता नगर, लोअर हटिया, ओबरिया रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
विकास बाजार में 11 से 2 बजे तक बिजली बाधित
33/11 केवीए सब डिवीजन ओरमांझी के विकास फीडर में यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम होगा. इसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक विकास बाजार और आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
कटहल मोड़ और मानसरोवर नगर में भी कटौती
33/11 केवीए आईटीआई फीडर में आरडीएसएस योजना के तहत एलटी रिकंडक्टिंग का काम पूरा किया जायेगा. इसके कारण सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मानसरोवर नगर, कटहल मोड़ और आईटीआई फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
