रांची: टक्कर से गिराया, फिर बाइक लेकर फरार, मोरहाबादी में चोरी का अनोखा मामला

रांची के मोरहाबादी में एक युवक को धक्का मारकर गिराने के बाद उसकी बाइक चोरी कर ली गई. यह अनोखा मामला लालपुर थाने में दर्ज कराया गया है. पुलिस अब चोर की तलाश में जुटी है.

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

रांची. लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी स्थित सिद्धो-कान्हू चौक के पास टक्कर मारकर बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में पतराटोली, कांके निवासी समी अमन ने लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

समी अमन ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई अखलाख अहमद की काले रंग की मोटरसाइकिल से कांके से रांची आ रहे थे. शाम करीब 6:55 बजे सिद्धो-कान्हू चौक के पास राजभवन की ओर मुड़ने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया. टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गये.

इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें उठाकर सड़क किनारे किया. समी अमन ने बताया कि वह हेलमेट उतारकर कपड़े झाड़ रहे थे, तभी मौका पाकर एक अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल लेकर मोरहाबादी की ओर फरार हो गया.

घटना के बाद उन्होंने आसपास के इलाकों में बाइक की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >