रांची: सावन की फुहारों के बीच सखियों के एक समूह ने आपसी प्रेम, सौहार्द और उमंग के साथ एक मनमोहक सावन मिलन समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत वंदना से हुई, जिसके बाद नृत्य, गायन, नाटक एवं शायरी की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए.
हरे परिधानों में सखियों ने बिखेरी हरियाली की छटा
सखियों ने सावन की मस्ती और हरियाली को अपनी प्रस्तुतियों में जीवंत करते हुए गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से समां बांध दिया. कार्यक्रम में हरी-भरी साड़ी, सलवार-सूट और हरे रंग के गहने जैसे पारंपरिक परिधानों ने भी सावन की रंगत को और निखार दिया.
सखियों की प्रस्तुतियों ने माहौल में भरा उल्लास
इंटरनेशनल होटल के रंगमंच को हरियाली और सावन की खूबसूरत सजावट से सजाकर मनमोहक रूप दिया गया था. सखियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा से पूरे वातावरण को उल्लास और उत्साह से भर दिया.
सखियों ने सावन उत्सव में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
समारोह में शामिल सखियों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हुए सावन के इस अवसर को यादगार बनाया. कार्यक्रम में नतिनी, कृपा, दुर्वा, रागिनी, मालिनी, किरण, मधु, कविता, ज्योति, वीणा, संगीता, पूजा, पिंकी, पायल, पुनम, आशा, ओपल, निर्मल, मेघा, विनिता, सुनीता, अंजू, मीतू, सोनील, सौम्या, रंजना, सुभाषिनी, पिंका, अवश्री, अर्चिता, बबली, रूबी, शोभा, मानसा और प्रीति सहित अनेक सखियों की सहभागिता रही.
सावन मिलन बना सखियों के प्रेम और मित्रता का उत्सव
सावन मिलन का यह आयोजन केवल गीत-संगीत और नृत्य का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सखियों के बीच प्रेम, मित्रता और साथ के खूबसूरत रिश्ते को उत्सव में बदल देने वाला यादगार अवसर बन गया.
