संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव बरामद

रतवे पंचायत के नावाटांड से कुजू पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में गोविंद महतो की पत्नी बेबी देवी (27 वर्ष) का शव बरामद किया

कुजू. रतवे पंचायत के नावाटांड से कुजू पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में गोविंद महतो की पत्नी बेबी देवी (27 वर्ष) का शव बरामद किया. इसके बाद शव का अंत्यपरीक्षण कराकर मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया गया. घटना की सूचना पर मृतका के मायके वाले भी पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. मायके वालों का कहना है कि गोविंद महतो का अवैध संबंध एक अन्य महिला से था. विरोध करने पर वह बेबी के साथ अक्सर मारपीट करता था. आरोप है कि घटना के दिन सुबह भी दोनों में विवाद हुआ था. मृतका की मां कमली देवी ने दामाद गोविंद महतो, ससुर ढोटन महतो, सास सहित अन्य परिजनों के विरुद्ध नामजद आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. वही मृतका के पति, सास व ससुर को अपनी गिरफ्त में लिया है. ..बीएड कॉलेज में प्रथम प्रशिक्षु का हुआ नामांकन, हुआ पौधारोपण रजरप्पा. चितरपुर प्रखंड अंतर्गत सुकरीगढ़ा लारी स्थित डॉ. एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बीएड सत्र 2025-27 का प्रथम नामांकन हुआ. इस सत्र के प्रथम प्रशिक्षु उपदेश कुमार बने. नामांकन के उपरांत उन्होंने महाविद्यालय प्रांगण में बेल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस अवसर पर जन आकांक्षा सोसाइटी के सचिव मणिकांत सिन्हा, कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिव संजय प्रभाकर, प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय एवं सहायक प्राध्यापक नयन कुमार मिश्रा उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर आम और नींबू के पौधे भी लगाये. श्री सिन्हा ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण और मानव जीवन दोनों के लिए जरूरी हैं, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आदत विकसित करनी चाहिए. वहीं श्री कुमार ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन असंभव है और हर व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए. श्री प्रभाकर ने प्रथम प्रशिक्षु को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पौधारोपण शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण दोनों का संदेश देता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >