सुतरी गांव पहुंचा 40-45 जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

झारखंड के गोला स्थित सुतरी गांव में 45 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत है। हाथियों ने फसलों और घरों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

गोला वन क्षेत्र के सुतरी गांव के समीप शनिवार सुबह करीब 40 से 45 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया. हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उन्हें देखने के लिए पहुंच गये. इस दौरान कई लोगों ने हाथियों की तस्वीरें खींचीं तथा सेल्फी और वीडियो भी बनाये और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड भी किया. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से हाथियों के करीब नहीं जाने तथा सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील की. ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात हाथियों के झुंड ने क्षेत्र में कई किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया तथा कुछ मकानों को भी क्षति पहुंचाई. हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है. जिससे आसपास के गांवों के लोग भय के साये में जीवन बिता रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Raj Kumar

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >