एरिया के सेफ्टी बोर्ड के सदस्य ने विभिन्न परियोजना का दौरा किया
केदला. सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के विभिन्न परियोजना का निरीक्षण बुधवार को एरिया के सेफ्टी बोर्ड के सदस्य ने किया. सबसे पहले सेफ्टी बोर्ड के सदस्य ने सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना का निरीक्षण किया. सदस्य ने खदान के निरीक्षण करते हुए प्रबंधन से कहा कि खदान में लाइट की कमी, हॉल रोड की चौड़ीकरण, बेंच बनाकर कोयला उत्पादन, खदान में फर्स्ट एंड की सुविधा करने सहित की बातों को रखा. प्रबंधन इन सभी समस्याओं को देखते हुए इसे तत्काल दूर करने का काम करें. जिस से कोयला कामगारों को कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या कार्य नहीं हो. सदस्य ने कहा कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण खदान में घटना घटती है. इन समस्याओं पर पहल नहीं करने पर कभी भी अप्रिय घटना घट सकती हैं. वहीं प्रबंधन नेता इन सभी समस्याओं को दूर करने का काम किया जायेगा, ताकि कर के दौरान मजदूरों की समस्या नहीं हो. सेफ्टी बोर्ड के सदस्य ने कोतरे बसंतपुर पचमो परियोजना, झारखंड उत्खनन परियोजना, केदला उत्खनन परियोजना का निरीक्षण कर प्रबंधन को विभिन्न समस्या से अवगत कराया. मौके पर मुख्य रूप से नीरज कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, बसंत कुमार, राजू महतो साहित ने लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.