रामगढ़ के विनय अग्रवाल लगातार दूसरी बार फेडरेशन झारखंड चेंबर के उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

रामगढ़ चेंबर के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

रामगढ़. फेडरेशन झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उत्तरी छोटानागपुर रीजन से रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल लगातार दूसरी बार उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. उनके निर्विरोध निर्वाचन से रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित जिले के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, व्यवसायियों और उद्यमियों में हर्ष का माहौल है.

व्यापार व उद्योग जगत को मिलेगा अनुभव का लाभ

विनय कुमार अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन पर चेंबर से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ क्षेत्र के व्यापार एवं उद्योग जगत को मिलेगा. उन्होंने उम्मीद जतायी कि विनय कुमार अग्रवाल फेडरेशन के मंच पर रामगढ़ सहित उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठा कर उनके समाधान के लिए मजबूती से पहल करेंगे.

चेंबर पदाधिकारियों ने दी बधाई

रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने विनय कुमार अग्रवाल को लगातार दूसरी बार उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में झाड़ियों के नीचे मिला 17वीं सदी का प्राचीन बौद्ध मंदिर, रामायण की टेराकोटा पट्टिकाएं बनीं आकर्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >