पुराने पंचायत भवन के रहते नये सचिवालय का विरोध, ग्रामीणों ने कहा- सरकारी राशि खर्च करना उचित नहीं

झारखंड के गोला प्रखंड में कुम्हरदगा पंचायत सचिवालय के नये भवन निर्माण का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है. जानें क्या है पूरा मामला और ग्रामीणों की मांग.

गोला. गोला प्रखंड के कुम्हरदगा पंचायत सचिवालय भवन में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में पंचायत की मुखिया सुनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य संध्या देवी एवं पंचायत सचिव अलका कुमारी मौजूद थीं. बैठक में बीडीओ के मौखिक निर्देश पर नये पंचायत सचिवालय भवन के निर्माण को लेकर स्थल चयन का प्रस्ताव रखा गया.

इसका ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में पहले से बना पुराना पंचायत सचिवालय भवन मौजूद है. इसकी स्थिति भी ऐसी नहीं है कि नया भवन बनाने की आवश्यकता पड़े. ग्रामीणों के अनुसार, पुराने पंचायत सचिवालय की मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाओं से लैस कर उसका उपयोग किया जा सकता है. ऐसे में नये भवन के निर्माण पर सरकारी राशि खर्च करना उचित नहीं होगा.

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी इस मामले को लेकर उपायुक्त सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदन दिया गया है. वहीं, पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि कुम्हरदगा पंचायत के अंतर्गत पांच राजस्व ग्राम आते हैं. वर्तमान में केवल कुम्हरदगा गांव के ग्रामीण नये पंचायत सचिवालय निर्माण का विरोध कर रहे हैं. पंचायत के अन्य चार गांवों के ग्रामीणों का मंतव्य जानना भी आवश्यक है.

मुखिया के अनुसार, अन्य चार गांवों के लोग नये पंचायत सचिवालय भवन के निर्माण के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि बैठक में ग्रामीणों द्वारा रखे गये विचारों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा. इसके बाद इस संबंध में उचित निर्णय लिया जायेगा. बैठक में जगत महतो, अखिलेश्वर महथा, रूपेश महथा, सचिन कुमार, बहादुर महथा, प्रीतम झा, जगेश्वर महथा, लालकिशुन महथा, जानकी महथा, राजकिशोर महथा, आनंद महतो, ममता देवी, प्रमिला देवी, पूनम देवी, सोनी देवी, अनीता देवी, भीखन करमाली, डिगेश्वर महथा, प्यारेलाल महतो, राजेश महतो, टोपन महथा, सिकंदर महतो, दीपक महथा, सोमर महथा, भुनेश्वर महथा, निखिल झा, अजबलाल महथा, सुलाल महथा मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >