...झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

रजरप्पा स्थित होटल संस्कार के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ संगठन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ.

रामगढ़. रजरप्पा स्थित होटल संस्कार के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ संगठन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने पदाधिकारियों और सदस्यों को समाज एवं संगठन के प्रति निष्ठा रखने तथा संघर्ष में समर्पित भाव से साथ देने की शपथ दिलायी. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संविधान में वैश्य एवं पिछड़े वर्गों के समग्र विकास के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन द्वारा लगातार अनदेखी की जाती रही है, जो अत्यंत दुखद है. उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अब उपेक्षा और जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और अपने-अपने क्षेत्र में जुझारू आंदोलन शुरू करना होगा. साथ ही एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपते हुए वैश्य एवं ओबीसी वर्ग के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया गया.

कार्यक्रम में यह भी तय किया गया कि 25 दिसंबर से आम वैश्य जनों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी. इसके बाद एक जनवरी को “झंडा लगाओ अभियान” के तहत सभी पदाधिकारी और सदस्य अपने घर एवं प्रतिष्ठान पर वैश्य मोर्चा का झंडा लगायेंगे. वहीं आगामी 18 जनवरी को रांची में सभी स्तर के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा.

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहू, सुरेश साहू, दिनेश्वर साहू, लक्ष्मण साहू, लखन अग्रवाल, परशुराम प्रसाद, दिनेश्वर मंडल, बीरेन्द्र कुमार, उपेन्द्र प्रसाद, रोहित कुमार साहू, आदित्य नारायण प्रसाद, रामेश्वर मंडल, रामाशंकर राजन, शिव प्रसाद साहू, राजेंद्र साहू, कृष्णा साहू, अनिल वैश्य, जगदीश साहू, बसंत प्रसाद साहू, राजाराम प्रसाद, मुरलीधर प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार, भुनेश्वर साव, मुकेशलाल सिंदूरिया, प्रेम प्रकाश गुप्ता, पवन कुमार, हरिदास साव, प्रीति साहा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. जिलाध्यक्षों में कृष्णदेव साहु (रांची), महेंद्र प्रसाद साहु (हजारीबाग), राजकुमार केशरी (रामगढ़), बुधन साव (बोकारो), केशवचंद्र मंडल (गिरिडीह), आकाश कुमार पंकज (लोहरदगा) तथा कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता (रामगढ़) मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >