12वें वेतन समझौते की वार्ता शुरू करने की मांग, कुजू महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

कुजू जीएम कार्यालय के समक्ष संयुक्त श्रमिक संगठनों ने 12वें जेबीसीसीआई गठन और वेतन समझौते की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा।

कुजू: 30 जून 2026 को कोल इंडिया लिमिटेड के मजदूरों एवं कर्मचारियों के 11वें वेतन समझौते की अवधि समाप्त होने के बाद 12वें संयुक्त द्विपक्षीय समिति के गठन में हो रही देरी के विरोध में सोमवार को कुजू महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष संयुक्त श्रमिक संगठनों के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया.

इस दौरान 12वें जेबीसीसीआई का तत्काल गठन करने तथा 12वें वेतन समझौते की वार्ता शीघ्र शुरू करने की मांग की गई. श्रमिक संगठनों ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, चार श्रम संहिताओं तथा कोयला खदानों को निजी हाथों में सौंपने की नीति का भी विरोध किया.

प्रदर्शन की अध्यक्षता जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव जगदीश महतो ने किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वेतन समझौते की प्रक्रिया शुरू नहीं होना लाखों कोयला कर्मियों के हितों की उपेक्षा है. संयुक्त श्रमिक संगठनों ने कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष, कोलकाता के नाम मांग-पत्र सौंपकर 12वें जेबीसीसीआई का तत्काल गठन और वेतन वार्ता शुरू करने की मांग की.

महाप्रबंधक कार्यालय के स्टाफ अधिकारी (कार्मिक एवं प्रशासन) ने मांग-पत्र प्राप्त कर इसे उच्च प्रबंधन तक भेजने का आश्वासन दिया. श्रमिकों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं होने पर संयुक्त श्रमिक संगठन व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.

कार्यक्रम में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के क्षेत्रीय सचिव रामभजन लाल महतो, संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजनाथ महतो, जमसं क्षेत्रीय सचिव जगदीश महतो, मो अत्ताउल्लाह, बोधन मांझी, वाहिद अंसारी, रौशन लाल महतो, नंदकिशोर प्रसाद, आशु कुमार, धनेश्वर महतो, मोहम्मद अली, शिव शंकर मुंडा, मेघलाल मंडल, आफताब हुसैन, राजेंद्र महतो, तालो मांझी, मोहम्मद इसराइल खान, तुलेश्वर महतो, जयनदन महतो, राजेश ठाकुर, आलोक चौबे, शशि कुमार, अख्तर हुसैन, रंजीत सिंह, अरविंद सिंह, बिगन राम, राजकुमार दास, दुबराज महतो, सुखदेव महतो, अजय कुमार और देबू बनर्जी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhaneshwar prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >