मजदूरों की समस्याओं का समाधान ही यूनियन की प्राथमिकता

मजदूरों की समस्याओं का समाधान ही यूनियन की प्राथमिकता

बरकाकाना. सीसीएल रेस्ट हाउस नयानगर, बरकाकाना में गुरुवार को राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी विजय सिंह ने बरकाकाना शाखा कमेटी के लोगों के साथ बैठक की. बैठक में संगठन की मजबूती, संगठन के विस्तार व नये सदस्यों को संगठन से जोड़ने पर विचार -विमर्श किया गया. केंद्रीय पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि मजदूरों की समस्या का निदान करना ही राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने यूनियन के लोगों से कहा कि मजदूरों की समस्याओं के निराकरण को लेकर सक्रिय रहने की आवश्यकता है. मौके पर महाकांत मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, भोला यादव, राजेंद्र मोदी, सोमित दत्ता शर्मा, रजनी झा, राजू कुमार गुप्ता, कुमार भूषण, दीपक नारायण, मनोज कुमार, आनंद श्रीवास्तव, चंदन, करमा उरांव, राम प्रसाद मांझी, मृत्युंजय मित्रा, राजेंद्र महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >