रामप्रसाद चंद्रभान शिशु विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव मना

रामप्रसाद चंद्रभान शिशु विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव मना

रामगढ़. रामगढ़ के गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विद्या विकास समिति, झारखंड के क्षेत्रीय मंत्री रामवतार नारसरिया, प्रदेश मंत्री डॉ ब्रजेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला संघ चालक शत्रुघ्न प्रसाद, जिला सह संघ चालक चंद्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. रामवतार नारसरिया ने कहा कि बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक महेश अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेश बगड़िया, सचिव शंकर लाल अग्रवाल ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया. प्रधानाचार्य प्रवीण के संरक्षण व मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रमुख राजीव कुमार दास ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >