गोला. एनजीटी द्वारा दस जून से 15 अक्टूबर तक नदी से बालू उठाव पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. गोला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंदा मोड़ के समीप दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ लिया. दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया है. मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को अवैध बालू परिवहन की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने बंदा मोड़ क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टरों को रोका गया. कागजात प्रस्तुत नहीं करने के बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया. गौरतलब है कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एनजीटी के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू उठाव पर रोक रहती है.
गोला में अवैध बालू ले जाते दो ट्रैक्टर जब्त
गोला में अवैध बालू ले जाते दो ट्रैक्टर जब्त
