6 पीटीआर में अखाड़े का उद्घाटन करते प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, मुखिया निधि सिंह व अन्य, 6पीटीआर – ए में करतब दिखाते युवा,6 पीटीआर बी में पोस्ट ऑफिस के समय हनुमान मंदिर में विभिन्न क्षेत्रों से आए झंडा का मिलान करते,6 पीटीआर-सी में पूजा मेडिकल हॉल, सिंह बुक स्टॉल के समीप शरबत का वितरण करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग पतरातू. रामनवमी के अवसर पर पतरातू क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. महावीरी झंडा के साथ पारंपरिक हथियारों तलवार, लाठी, भाला लिए श्रद्धालु जय श्री राम के गगन भेदी नारे के साथ शोभा यात्रा में भारी संख्या में शामिल हुए. शोभा यात्रा पीटीपीएस कॉलोनी क्षेत्र के पंच मंदिर, हनुमानगडी मंदिर, सीसीएल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, न्यू मार्केट शिव मंदिर, शाह कॉलोनी शिव मंदिर, कटिया, बरतुआ, शाहीताड़ से निकल गई जो कोतो स्थित अखाड़े में पहुंची. कोतो अखाड़े का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता व मुखिया निधि सिंह ने फीता काटकर किया.वहीं तालाताड़, सोलिया, पलानी का शोभा यात्रा उचरिंगा स्थित अखाड़े में पहुंचे. हफुआ, बटुका, ओसाम, रोचाप, क्षेत्र का शोभा यात्रा पालू पंचायत के अखाड़ा में पहुंचे. जहां झंडों का मिलान करते हुए लाठी, डंडे, तलवारों से एक से बढ़कर एक करतब को दिखाया. पोस्ट ऑफिस के समीप हनुमान मंदिर कमेटी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए अखाड़े के लोगों को अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया. सुरक्षा के पुख्ता थे इंतजाम पतरातू पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था के साथ रामनवमी त्योहार को सफल बनाने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम थे. प्रत्येक अखाड़े पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जो शोभा यात्रा में साथ चल रहे थे. इसकी मॉनिटरिंग खुद एसडीपीओ गौरव गोस्वामी कर रहे थे. विधि व्यवस्था को लेकर वीडिओ मनोज कुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी मनोज चौरसिया, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, थाना प्रभारी एसके गुप्ता, प्रदीप रजक समेत अन्य पुलिस अधिकारी मुस्तैद दिखे. मौके पर वरीय कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जय प्रकाश सिंह( ननकी) मुखिया नुतन सिंह, श्यामली महथा, किशोर कुमार महतो,वीणा देवी, अनिता जैन, दिलीप पांडेय, बालेश्वर राय,अजित कुमार, सुजीत पटेल, धनराज मुन्डा,नित्यानंद कुमार, बालेश्वर महली, दिलिप महतो, धनेशवर महतो, गोविन्द महतो, राहुल सिंह,अवधेश चौरसिया ,सुभाष यादव, संदीप उरांव,दिनेश मुन्डा, सांवरी देवी, उमा देवी,विनय गुप्ता, सत्यरंजन ठाकुर, प्रेम भुईयां, रवि झा, तुषार मिश्रा, सुरज महली, प्रिन्स कुमार, अंकित सिंह, गोविंद कुमार, आंसु कुमार, प्रमोद कुमार , सपन दास, मनीष कुमार दुबे, राधेश्याम दुबे, अमरेंद्र पाण्डेय, बादल कुमार, अमर कुमार,सुमन सिंह, अनिल शर्मा, नवीन कुमार, राजु प्रसाद, लक्की कुमार, बिटु मुन्डा, कुनाल कुमार, आयुस राज, रौनक कुमार, गणेश कुमार, अर्पित कुमार, जितेन्द्र मुन्डा, संदीप महली, लालो महली, गंगा महली, सनी महतो, मोहित मुन्डा, प्रमोद मुन्डा, सौरभ राज आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
