रैयतों का आंदोलन नौवें दिन भी जारी, प्रबंधन ने बंद किया रास्ता

सयाल डी परियोजना में चल रहा रैयतों का आंदोलन सोमवार को नौवें दिन भी जारी रहा. रैयत नौकरी व मुआवजा की लिखित गारंटी देने की मांग पर अड़े हैं.

रैयत नौकरी व मुआवजा की लिखित गारंटी देने की मांग पर अड़े हैं 15बीएचयू0009-प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते लोग, 0010-प्रबंधन द्वारा बंद किया गया रास्ता. उरीमारी. सयाल डी परियोजना में चल रहा रैयतों का आंदोलन सोमवार को नौवें दिन भी जारी रहा. रैयत नौकरी व मुआवजा की लिखित गारंटी देने की मांग पर अड़े हैं. बगैर इसके रैयत आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं है. जबकि प्रबंधन के पास रैयतों की इस मांग का कोई ठोस जवाब नहीं है. प्रबंधन बार-बार रांची मुख्यालय में मामला लंबित रहने की दुहाई दे रहा है. आंदोलन के कारण रैयतों की जमीन पर कोयला उत्खनन का काम पिछले नौ दिनों से बंद है. इससे प्रबंधन को नुकसान हो रहा है. इधर, प्रबंधन ने रैयतों के अड़ियल रूख को देखकर सोमवार को साैंदा बस्ती से जीएम ऑफिस जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है. सौंदा बस्ती में बैरियर के आगे व सयाल आठ नंबर खदान मोड़ के पास रास्ते में ट्रेंच कटिंग कर दिया गया है, ताकि छोटे-बड़े वाहन का आवागमन न हो सके. इस रास्ते का इस्तेमाल आम लोग भी करते हैं, जिन्हें इससे परेशानी होने लगी है. लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्तों से आना-जाना पड़ रहा है. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे विनोद साव ने कहा कि प्रबंधन चाहे जितना तानाशाही रूख अपनाये, हमलोग डिगने वाले नहीं है. प्रबंधन की दमनकारी नीतियों से हम और मजबूत होकर उभरेंगे. आंदोलन को और धारदार बनाया जायेगा. आंदोलन में संतोष साव, पवन साव, धनेश साव, चतुर्भुज प्रसाद, संजय साव, रामप्रवेश साव, सूरज कुमार, विकास कुमार, देवा साव, जतन साव, योगेंद्र साव, दशरथ साव, नंदलाल साव, गोपाल ठठेरा, अंकित कुमार, सुंदर साव, राहुल कुमार, अशोक साव, अजीत कुमार, संटू कुमार, विजय कुमार, अनुज कुमार, ललन प्रसाद, प्रमोद कुमार साव, सोहन साव, वासुदेव साव, कैलाश साव, गणेश प्रसाद, उदासी देवी, वीणा देवी, खुशबू कुमारी, रेशमी देवी, मुस्कान कुमारी, मंजू देवी, ललिता देवी, गीता देवी, ममता देवी, कबूतरी देवी, सरिता देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, दुलारी देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, सुशीला देवी, मुन्नी देवी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >