गिद्दी. गिद्दी कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही ठंड और कुहासे के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कनकनी काफी बढ़ गयी है. इससे लोग परेशान हैं. कुहासे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गयी है. इससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी है. लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव व गर्म कपड़े का सहारा ले रहे हैं. सुबह-शाम बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है. इससे ठंड व कनकनी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है. क्षेत्र में शीतलहरी बह रही है. प्रशासन ने डाड़ी प्रखंड के कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है. लोग कुछ जगहों पर अपने स्तर से अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं. अंचलाधिकारी कमलकांत वर्मा ने कहा कि कोयला क्षेत्र के परियोजना पदाधिकारी से अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
