90.20 फीसदी के साथ सुप्रिया बनी कस्तूरबा टॉपर

90.20 फीसदी के साथ सुप्रिया बनी कस्तूरबा टॉपर

गोला. गोला के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. यहां 65 छात्राओं ने परीक्षा दी थी. इसमें 90.20 फीसदी अंक लाकर सुप्रिया कुमारी विद्यालय की टॉपर बनी. दूसरे स्थान पर मोनिका कुमारी ने 86 फीसदी, रिंकी कुमारी ने 84.4 फीसदी, अमीषा कुमारी ने 82.6 फीसदी अंक प्राप्त किया है. यहां से 52 प्रथम श्रेणी, 12 द्वितीय श्रेणी एवं एक परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई. वार्डन रीना चौधरी ने बताया कि शिक्षिकाओं और छात्राओं की कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल हुई है. छात्राओं की सफलता पर बीइइओ प्रभाकर कुमार, बीपीओ श्याम सुंदर महतो, बीआरपी संतोष प्रसाद, सीआरपी शशिभूषण खन्ना, ललिता कुमारी, बबलू प्रकाश कुजूर, शिशु कुमारी ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >