कुजू में 26वें मिनी प्राइज फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, शुभम-11 ने ब्रांड जंगल को 2-0 से हराया

करमा-अमरपुर में 26वें मिनी प्राइज फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ. मुख्य अतिथि राजकुमार महतो ने खेल को अनुशासन और भाईचारे का माध्यम बताया.

कुजू से धनेश्वर और प्रदीप की रिपोर्ट

कुजू(रामगढ़). रविवार को करमा पूजा का मौका था. इस मौके पर स्टार क्लब अमरपुर के तत्वावधान में करमा-अमरपुर फुटबॉल मैदान में झारखंड आंदोलनकारी स्व जगदेव महतो के नाम पर फुटबॉल टूर्नामेंट और 26वें मिनी प्राइज फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, विशिष्ट अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो और करमा दक्षिणी पंचायत के मुखिया व टूर्नामेंट के संस्थापक खागेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.

ये भी पढ़ें: झुमरीतिलैया में चाकूबाजी के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति

खेल युवाओं में अनुशासन और भाईचारा बढ़ाता है : राजकुमार महतो

मुख्य अतिथि राजकुमार महतो ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और भाईचारे की भावना विकसित करता है. लगातार 26 सालों से हो रही यह प्रतियोगिता क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मंच दे रही है.

स्व जगदेव महतो की याद में आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक अच्छी पहल है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की.

शुभम-11 ने ब्रांड जंगल को 2-0 से हराया

उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया. इसके बाद शुभम-11 और ब्रांड जंगल के बीच पहला मुकाबला खेला गया. उद्घाटन मैच में शुभम-11 और ब्रांड जंगल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. दर्शकों के जोश और खिलाड़ियों के ज़ोरदार खेल के बीच, शुभम-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रांड जंगल को 2-0 से मात दी और जीत दर्ज की.

मैच में निशा कुमारी, जितेंद्र बेड़िया और कैलाश कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई.

26 सालों से हो रही है प्रतियोगिता

आयोजकों ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों के सहयोग से यह प्रतियोगिता लगातार 26 सालों से हो रही है. हर साल प्रतियोगिता का स्तर और बढ़ रहा है. आगे इसे और भी भव्य बनाने का प्रयास जारी रहेगा.

मौके पर इनकी रही मौजूदगी

मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहरलाल महतो, मांडू उपप्रमुख पिंटू कुमार, झामुमो प्रखंड सचिव सुरेश चंद्र पटेल, चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष खुदीराम महतो, दुलमी प्रखंड अध्यक्ष सुशांत महतो, सुरेंद्र ठाकुर, विनय मुंडा, राजनाथ महतो, भुनेश्वर महतो, क्लब अध्यक्ष हेमलाल महतो, कोषाध्यक्ष दुबराज महतो, बसंती देवी, शिक्षिका रेखा देवी, मनपूरन सोनी, दुलारचंद महतो, चंदन कुमार, अशोक कुमार, जय कुमार, नारायण महतो और विनोद महतो समेत कई लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के श्री कृष्ण विद्या मंदिर में गणेश चतुर्थी की धूम, मैदान में बच्चों ने बनाई भगवान गणपति की विशाल आकृति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रदीप कुमार

प्रदीप कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. धोरैया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >