कुजू. भाजपा जिला कार्यालय हाथमारा में मांडू विधानसभा क्षेत्र स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन संपन्न हो गया. हजारीबाग के जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में अटल जी के विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया. मुख्य वक्ता प्रदेश सह संयोजक सह प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल नेता नहीं, बल्कि भारत की राजनीति में सुशासन, संवाद और दृढ़ संकल्प के प्रतीक थे. उन्होंने अटल जी के संघर्षपूर्ण जीवन, प्रधानमंत्री के रूप में लिये गये ऐतिहासिक निर्णय और भाजपा की गौरवशाली यात्रा पर जानकारी दी. इस अवसर पर प्रवीण मेहता, रंजीत कुमार सिन्हा, अमरेंद्र गुप्ता, बलराम महतो, राजेंद्र कुशवाहा व जय नारायण प्रसाद ने उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया. कार्यक्रम का संचालन राजू चतुर्वेदी ने किया. नगर परिषद अध्यक्ष संजय शाह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. सम्मेलन में जागेश्वर प्रजापति, पंकज शाह, मनोज गिरी, टोकेश सिंह, रिंकू साहू, अरविंद साहू, विनोद कुशवाहा, विवेक गुप्ता, अर्जुन यादव, अर्जुन कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, रंजीत साहू, रामचल मुंडा, केदार प्रसाद, मंजू देवी, संगीता देवी उपस्थिति थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
