गांधीजी को नमन : डीएवी रजरप्पा में श्रद्धा से मनाया गया शहीद दिवस

गांधीजी को नमन : डीएवी रजरप्पा में श्रद्धा से मनाया गया शहीद दिवस

रजरप्पा. डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में गंभीर, भावपूर्ण एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला. कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी सहित स्वतंत्रता संग्राम के सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी के चित्र एवं अमर जवान स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. इसके पश्चात गांधीजी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का सामूहिक गायन किया गया, जिससे वातावरण शांत, आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बन गया. इस अवसर पर झारखंड प्रक्षेत्र डी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह विद्यालय के प्राचार्य डॉ एसके शर्मा ने कहा कि शहीद दिवस सत्य, न्याय और बलिदान की महान परंपरा की याद दिलाता है. विद्यालय के संस्कृत शिक्षक रमेश्वर शर्मा ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि गांधीवादी विचारधारा आज भी समाज को दिशा देने में पूरी तरह प्रासंगिक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >