दिशोम गुरु के नहीं रहने से बढ़ गयी जवाबदेही, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायेंगे : सीएम

गोला प्रखंड के लुकैयाटांड़ मैदान में शहीद सोबरन मांझी का शहादत दिवस मना

गोला प्रखंड के लुकैयाटांड़ मैदान में शहीद सोबरन मांझी का शहादत दिवस मना राजकुमार, गोला गोला प्रखंड के लुकैयाटांड़ मैदान में गुरुवार को शहीद सोबरन मांझी का शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. उन्होंने लोगों से दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विदा होने के बाद मिल कर रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि एक युग का अंत हो गया है. दिशोम गुरु ने हमें जो शिक्षा और शक्ति दी है, उसे मिल कर ही सफल बना सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमलोगों की जवाबदेही बढ़ गयी है. सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है. उन्होंने लोगों को जागरूक होने को कहा. मुख्यमंत्री ने संताली में कहा कि गांव-गांव में सरकार का शिविर लग रहा है. वहां जाकर योजना के बारे में जानकारी लें. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का विकास मॉडल दिल्ली के प्रदूषण वाले शहर जैसा नहीं होगा. हम यहां के युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं. 2050 तक झारखंड का विकास सर्वश्रेष्ठ राज्यों में होगा. वीर सपूतों के मार्गदर्शन पर चलना है : ममता देवी : रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने कहा कि वीर सबूतों की इस धरती पर शहीद सोबरन मांझी को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी लोग यहां उपस्थित हुए हैं. सोबरन मांझी ने सूदखोरी प्रथा व महाजनों के शोषण के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था. हमलोगों को भी इन वीर महापुरुषों के बताये मार्ग पर चलना होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के समस्त लोगों के कल्याण के लिए जो कदम उठाया है, वह सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में दिख रहा है. विधायक ने कहा कि जनता ने हेमंत सोरेन को पलकों पर बैठाया है, तो मुख्यमंत्री भी गांव-गांव में सरकारी पदाधिकारी और योजनाओं को आप तक पहुंचा कर पलकों पर बैठा रहे हैं. मौके पर मौजूद लोग : पूर्व विधायक अर्जुन राम ने कहा कि शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर पुरानी यादें ताजा हो गयी हैं. झारखंड की जनता का विकास हेमंत सोरेन कर रहे हैं. मौके पर राजकुमार महतो, संजीव बेदिया, सागीर हुसैन, चित्रगुप्त महतो, बिनोद कुमार महतो, संतोष कुमार संतू, सोमरी देवी, गीता विश्वास, रामदेव महतो, सोनाराम मांझी, बरतू करमाली, साजीद अंसारी, बैजनाथ करमाली, आलम अंसारी, विजय राम, अकल उरांव, जगदीश रजवार, जगत करमाली, शमसुद्दीन अंसारी, आजाद अंसारी, सतीश मुर्मू, जीतलाल टुडू, फकरूद्दीन अंसारी, जटाधारी साव, बजरंग महतो, अमित महतो, मनोज पुजहर, गौरीशंकर महतो, मनोज कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >