पतरातू के दो नर्सिंग होम का एसडीएम व सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण

पतरातू क्षेत्र के दो प्रमुख नर्सिंग होम, साई नर्सिंग होम और राहत नर्सिंग होम, का एसडीएम कृष्णमुरारी तिर्की और सिविल सर्जन डॉ स्वराज ने बुधवार को निरीक्षण किया. यह निरीक्षण मुख्य रूप से अल्ट्रासाउंड सेवा के नवीकरण को लेकर था.

पतरातू. रामगढ़ एसडीएम कृष्णमुरारी तिर्की व सिविल सर्जन डॉ स्वराज ने बुधवार को पतरातू क्षेत्र के विभिन्न नर्सिंग होम का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने साई नर्सिंग होम व राहत नर्सिंग होम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी.

दोनों नर्सिंग होम संचालकों ने अल्ट्रासाउंड सेवा के नवीकरण को लेकर आवेदन दिया था. इसी के मद्देनजर अधिकारियों ने संस्थानों का निरीक्षण किया. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ स्वराज ने बताया कि नर्सिंग होम की जांच रूटीन चेकअप के तहत की गयी है. उन्होंने कहा कि दोनों नर्सिंग होम संचालकों ने अल्ट्रासाउंड सेवा के नवीकरण के लिए आवेदन दिया था. निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >