रामगढ़: झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने झारखंड के मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन जी का 51वां जन्मदिन पर बधाई दी. बुके देकर शुभकामना दिया. संजीव बेदिया ने श्रावण माह की इस दूसरी सोमवार को बाबा भोलेनाथ से उनकी लंबी उम्र की कामना की.
संजीव बेदिया जी ने कहा कि आज एक ऐसे इंसान का जन्मदिन है, जिनके हाथों में झारखंड का भविष्य है. और एक ऐसे इंसान जिन्होंने झारखंड के साढ़े तीन करोड़ जनता के लिए अपना हर पल न्योछावर कर दिया है.
प्रदेश के हर लोगों का दर्द को समझते हुए आज वो झारखंड के लिए काम कर रहे हैं. पूरे भारत में आज झारखंड को एक अग्रणी राज्य के रूप में खड़ा करन के लिये परिश्रम कर रहे हैं.
