::::रघु गोप को मिलेगा लोकगायक गोवर्धन गोप स्मृति सम्मान

::::रघु गोप को मिलेगा लोकगायक गोवर्धन गोप स्मृति सम्मान

गिद्दी. खोरठा डहर एवं जनकथाकार प्रेमचंद पुस्तकालय द्वारा लोकगायक गोवर्धन गोप स्मृति सम्मान वर्ष 2026 का झारखंड आंदोलनकारी रघु गोप को देने की घोषणा की गयी. इसकी जानकारी खोरठा डहर के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कृष्णा गोप ने दी है. उन्होंने बताया कि रघु गोप ने वर्ष 1993 में झारखंड अलग राज्य के लिए आयोजित आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन के दौरान छह माह तक जेल की कठिन यातनाएं झेली थीं. यह सम्मान पांच जनवरी को गोवर्धन गोप के पैतृक गांव में आयोजित स्मृति दिवस पर दिया जायेगा. समारोह में मुख्य अतिथि डॉ पंकज कुमार पंकज, डॉ लालदीप गोप, झारखंड आंदोलनकारी हीरा गोप उपस्थित रहेंगे. डॉ कृष्णा गोप ने बताया कि यह सम्मान झारखंड की कला, संस्कृति और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >