चितरपुर. चितरपुर के बिस्मिल्लाह मैरेज हॉल में रविवार को अंजुमन फराेग-ए-उर्दू रामगढ़ जिला ने सम्मान समारोह सह कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर एवं विशिष्ट अतिथि प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष जका उल्लाह, डॉ मजहरूल हक एवं तारिक अनवर ने किया. मुख्य अतिथि श्री अनवर ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है. वह आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन और उचित अवसर की है. समारोह में अतिथियों ने जैक बोर्ड की दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा में उर्दू विषय में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले जिले के लगभग 200 विद्यार्थियों को सम्मानित किया. कैरियर काउंसेलर जेएन कॉलेज धुर्वा, रांची के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मो गालिब नश्तर एवं एलआइसी ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त डेवलपमेंट ऑफिसर हाजी फखरे आलम ने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर की संभावनाओं की जानकारी दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हाजी रइस खान ने की. संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ शाहनवाज खान एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक रफीक उल्लाह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में दानिश अयाज, मुकर्रम हयात, सलीम अंसारी, जितेंद्र दास, गिरिशंकर महतो, जमील अहमद कुरैशी, जाकिर अख्तर, सइद अख्तर, इकबाल अहमद, रमीज उर रहमान, सोहेल अंसारी, दिलदार अंसारी, अकदस नदीम, मो शाहिद रजा, आदिल अंसारी, हाजी असलम, मुफ्ती तनवीर, शफकत जहां, उम्मे सलमा, सफक सानिया, हीना परवीन, शबाना अंजुम, दिलावर अहमद, अनवर नइम, विक्की खान, राजा खान, सादाब अलीमुद्दीन, फलाह उद्दीन, मुदस्सिर अहमद, अब्दुल वहाब, गुलजार अंसारी और मारूफ अंसारी का सराहनीय योगदान रहा.
प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से बढ़ता है विद्यार्थियों का आत्मविश्वास : शहजादा
प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से बढ़ता है विद्यार्थियों का आत्मविश्वास : शहजादा
