::: गिद्दी में सीआरपीएफ को किया गया सम्मानित

::: गिद्दी में सीआरपीएफ को किया गया सम्मानित

गिद्दी. गिद्दी स्थित कॉन्सेप्ट क्लास ने शनिवार को समारोह आयोजित कर सीआरपीएफ में चयनित सोनू कुमार यादव को सम्मानित किया. इस मौके पर कॉन्सेप्ट क्लास के निदेशक प्रवीण कुमार ने कहा कि कनकी गांव के रहने वाले सोनू कुमार यादव का चयन सीआरपीएफ में हुआ है. उनकी मेहनत और कॉन्सेप्ट क्लास के शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्होंने यह कामयाबी हासिल की है. उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है. सोनू कुमार यादव ने कहा कि हम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ करेंगे. इस अवसर पर उज्ज्वल पांडेय, सुनील कुमार, राघवेंद्र दुबे, मोहित कुमार, स्नेहा, कोमल, अरुण, रोशन, पवन, सूरज, संजना उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >