आवास योजनाओं को समय पर पूरा करें : उपायुक्त

आवास योजनाओं को समय पर पूरा करें : उपायुक्त

:मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना व अबुआ आवास योजना की हुई समीक्षा

रामगढ़. मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना व अबुआ आवास योजना के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने की. बैठक में परियोजना पदाधिकारी अनुजा राणा ने मनरेगा के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों व योजनाओं की जानकारी दी. उपायुक्त ने प्रखंडवार मानव दिवस सृजन की स्थिति की समीक्षा करते हुए लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने काे कहा. योजनाओं की जियो टैगिंग, एरिया ऑफिसर एप, सोशल ऑडिट, नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट व पीएम जनमन योजना सहित अन्य क्रियान्वयन की समीक्षा की. इस दौरान परियोजना पदाधिकारी फणींद्र कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना व अन्य आवास योजनाओं में हो रहे कार्यों की जानकारी दी. उपायुक्त ने प्रखंडवार आवास योजना की समीक्षा कर अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर लाभुकों को आवास निर्माण के लिए प्रेरित करने व कार्य करने का निर्देश दिया. आवास योजना को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा. बैठक में डीडीसी, जिला स्तरीय अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

ट्रांसजेंडर समूह का गठन करें : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के अंतर्गत संचालित समस्त परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने की. बैठक में नये सखी मंडल के गठन, लोकोस एंट्री, मॉडल संकुल संगठन, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान, वित्तीय समावेशन व आजीविका संबंधित प्रगति की जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने ट्रांसजेंडर समूह के गठन, उनके समूह खाते के संचालन व रजिस्टर संधारण के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने को कहा. उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्ध कार्यान्वयन, गुणवत्तापूर्ण प्रदर्शन व निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने काे कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >