कार्यक्रम को लेकर तैयारी समिति, प्रचार प्रसार समिति एवं स्वागत समिति का होगा गठन. भुरकुंडा. झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की बैठक शनिवार को भुरकुंडा के उत्सव मैरेज हाॅल में हुई. बैठक में महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर 30 जनवरी को भुरकुंडा में होने वाले वैश्य सद्भावना महासम्मेलन की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने की. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहू व उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता उपस्थित थे. बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू, कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहू, प्रधान महासचिव बीरेंद्र कुमार, उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष मुकेशलाल सिंदूरिया ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साहू, राजकुमार केशरी एवं कृष्णदेव साहू को सम्मानित किया. बैठक में वैश्य सद्भावना महासम्मेलन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी समिति, प्रचार प्रसार समिति एवं स्वागत समिति का गठन किया जायेगा. इन समितियों का गठन एवं नामों की घोषणा पांच जनवरी को केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू करेंगे. महासम्मेलन के दिन भुरकुंडा थाना मैदान से शोभायात्रा निकाली जायेगी. केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि महात्मा गांधी हमारे आदर्श हैं. यह गर्व की बात है कि वे वैश्य समाज से आते हैं. उनके बताये गये मार्ग पर चल कर ही वैश्य ओबीसी को अधिकार और सम्मान दिलाया जा सकता है. भुरकुंडा की धरती वैश्य आंदोलन और अभियान की जननी धरती है. कार्यक्रम को यादगार बनाने की कोशिश की जायेगी. संचालन प्रधान महासचिव बीरेंद्र कुमार ने किया. बैठक में दिनेश्वर साहू, आदित्य नारायण प्रसाद, रामाशंकर राजन, बसंत प्रसाद साहू, राजाराम प्रसाद, मुरलीधर प्रसाद, जेपी अग्रवाल, भुनेश्वर साव, श्रीनिवास अग्रवाल, नंदकिशोर साहू, अशोक साव, देवकुमार पंडित, लक्ष्मी प्रसाद, कैलाश प्रसाद, अमित साहू, संतोष साहू, अजय उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
