:::केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं : आरडी मांझी

:::केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं : आरडी मांझी

भाकपा माले ने सोधन व धनेश्वर का मनाया शहादत दिवस

गिद्दी. भाकपा माले ने मंगलवार को रोयांग-कोदवे गांव में सोधन महतो व धनेश्वर भुइयां का शहादत दिवस मनाया. भाकपा -माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य आरडी मांझी ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर भाकपा -माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य आरडी मांझी ने कहा कि 90 के दशक में भाजपा के वरिष्ठ केंद्रीय नेता लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा का विरोध करने के दौरान धनेश्वर भुइयां व सोधन महतो की मौत हो गयी थी. उनकी शहादत बेकार जाने नहीं दी जायेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं. किसानों व मजदूरों पर लगातार हमले हो रहे हैं. केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हमें आगे आना होगा. रैलीगढ़ा लोकल सेल के मजदूरों के अधिकार के लिए 29 अक्तूबर को परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. अध्यक्षता कैलाश महतो व संचालन उमेश राम ने किया. इस अवसर पर राजेंद्र गोप, पच्चू राणा, अशोक गुप्ता, शहीद अंसारी, सुंदरलाल बेदिया, मनीष यादव, जगदीश महतो, रामप्रवेश गोप, नागभूषण, रसका मांझी, बैजनाथ महतो, कालेश्वर महतो, सैनाथ महतो, उमेश बेदिया, महेश बेदिया, पतिलाल मांझी, रामकिशुन मांझी, मनाराम मांझी, महावीर महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >