Road Accident: रामगढ़ में हाइवा चालक ने बाइक सवार को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Road Accident : रामगढ़ के एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गयी है. ग्रामीणों ने घटना के बाद सड़क जाम कर दिया था लेकिन पुलिस के समझाने बुझाने के बाद मामला हुआ.

रामगढ़, सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार : रामगढ़-बोकारो मार्ग के मुरूबंदा के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. उन्हें तेज गति से आ रही एक हाइवा ने रौंद दिया. मृतकों की पहचान गोला निवासी पवन कुमार (40 वर्ष) और सिकंदर मुंडा लगभग (45 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. हालांकि पुलिस ने मामले को शांत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जानकारी के अनुसार दोनों अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से रामगढ़ की ओर जा रहे थे. इस बीच तेज गति से आ रही हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों का सिर धड़ से अलग हो गया. घटना के बाद यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मृतक के परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल था. घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.

रामगढ़ की सभी खबरें यहां पढ़ें

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर वाहनों की लगी लंबी कतार

जिससे रामगढ़-बोकारो मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घटना की सूचना मिलते ही चितरपुर सीओ दीपक मिंज, गोला थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप, रजरप्पा थाना के एसआई अशोक कुमार दल बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. अंत में प्रशासन ने जब मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत लाभ देने का आश्वासन दिया तब जाकर लगभग एक घंटे बाद सड़क जाम हट लिया गया. उधर, पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Also Read: Jharkhand Crime News: पलामू में युवती की गला दबाकर हत्या, खेत से बरामद हुआ शव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >