PHOTOS: रामगढ़ में आलू लदे ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंदा, चालक समेत 4 की मौत

Road Accident in Gola Ramgarh: रामगढ़ जिले के गोला में एक भीषण सड़क हादसे में 3 स्कूली बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है. गुस्साये लोगों ने रामगढ़-बोकारो रोड को जाम कर दिया है.

Road Accident in Gola Ramgarh| गोला (रामगढ़), राजकुमार : रामगढ़ जिले में बुधवार को सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. एलपी ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंद दिया. इसमें 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई. एक दर्जन लोग घायल हुए हैं. मृतकों में ऑटो का चालक भी शामिल है. दुर्घटना में मृत और घायल बच्चों की उम्र 5 से 12 साल के बीच है. झारखंड में प्रचंड ठंड की वजह से सरकार ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को आदेश जारी कर रखा है कि 8वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी. बावजूद इसके छोटे बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है. इससे ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा है.

दुर्घटना के बाद सड़क किनारे खड़े छोटे-छोटे बच्चे. फोटो : प्रभात खबर

रामगढ़-बोकारो मार्ग के गोला तिरला मोड़ के पास हुई दुर्घटना

दुर्घटना रामगढ़-बोकारो मार्ग के गोला तिरला मोड़ के समीप हुई. एलपी ट्रक ने जैसे ही स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को टक्कर मारी, घटनास्थल पर ही 3 बच्चों और ऑटो चालक की मौत हो गयी. एलपी ट्रक का चालक और 11 बच्चे दुर्घटना में घायल हुए हैं. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

बच्चों की मौत के बाद दहाड़ें मारकर रोने लगी महिलाएं. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आलू लदे ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंदा

गुडविल मिशन स्कूल तिरला के बच्चे ऑटो से स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान आलू लदे ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया. बच्चों की मौत के बाद घटनास्थल चीत्कार मच गई. मृतकों के परिजन दहाड़ें मारकर रो रहे हैं. घटना के बाद सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मार्ग को जाम दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. सूचना मिलते ही रामगढ़ की विधायक ममता देवी मौके पर पहुंच गईं हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार के आदेश के बावजूद निजी स्कूल वाले मनमानी कर रहे हैं. ऐसे स्कूलों के खिलाफ सरकार को कार्रवाी करनी चाहिए.

दुर्घटना के बाद ट्रक पलट गया और उस पर लदी आलू की बोरियां सड़क किनारे बिखर गईं. फोटो : प्रभात खबर

इसे भी पढ़ें

Petrol Price Today: 8 जनवरी 2025 को झारखंड में बदल गए पेट्रोल के भाव, जानें आपके यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत कितनी है

Jharkhand Cabinet: झारखंड में 24 फरवरी से 27 मार्च तक बजट सत्र, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने नौ प्रस्तावों पर लगायी मुहर

रांची-टाटा NH-33 पर बाघ देखे जाने की खबर से चांडिल और चौका में दहशत, WII की टीम पहुंची

8 जनवरी 2025 को कहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >