मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू के निधन पर पतरातू में शोक, रंजन कुमार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

झारखंड के मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू के निधन पर रंजन कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

पतरातू. झारखंड सरकार के मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू के असामयिक निधन पर हॉटलिप्स के संचालक सह लेक व्यू रिसॉर्ट, पतरातू के रंजन कुमार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने कहा कि सोनू जी का अचानक निधन अत्यंत दुखद और हृदय को झकझोर देने वाला है.

रंजन कुमार ने कहा कि सुदीप्त कुमार सोनू से उनका केवल सार्वजनिक या राजनीतिक संबंध नहीं था, बल्कि उनके साथ आत्मीय और निजी जुड़ाव भी रहा. उनका सहज स्वभाव, अपनापन, मुस्कुराकर मिलने की आदत और प्रत्येक व्यक्ति के प्रति सम्मान का भाव हमेशा स्मृतियों में बना रहेगा.

शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना

रंजन कुमार ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. साथ ही शोकाकुल परिवार, शुभचिंतकों और सभी परिचितों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. उन्होंने कहा कि सुदीप्त कुमार सोनू की स्मृतियां हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >