रामगढ़ में तीन नए पदस्थापित वरीय पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

Ramgarh News: रामगढ़ समाहरणालय में सोमवार को तीन नए पदस्थापित वरीय अधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार को तीन नए पदस्थापित वरीय पदाधिकारियों ने समाहरणालय में अपना-अपना पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने वालों में मनींद्र भगत ने अपर समाहर्ता, कृष्ण मुरारी तिर्की ने अनुमंडल पदाधिकारी और राजेश एक्का ने जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला. पदभार ग्रहण करने के बाद तीनों अधिकारियों ने कार्यालय कर्मियों से परिचय और कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी ली. 

जनता की समस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता 

पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों ने कहा कि रामगढ़ जिले के विकास में योगदान देना और आम जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. अपर समाहर्ता मनींद्र भगत ने कहा कि भूमि संबंधी मामलों का समय पर निष्पादन करना और राजस्व प्रशासन को और बेहतर बनाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. 

पदभार ग्रहण करते अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की

अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा आम लोगों तक पहुंचाने के लिए वे तत्परता से कार्य करेंगे. 

पदभार ग्रहण करते जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का

वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का ने कहा कि जिले की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा कदम, हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका पर चुनाव आयोग को लिखा पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >