रामगढ़ में जिला स्तरीय मेधा सम्मान समारोह, 83 मेधावी स्टूडेंट्स सम्मानित

Ramgarh News: रामगढ़ टाउन हॉल में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेधा सम्मान समारोह में मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: रामगढ़ जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को टाउन हॉल रामगढ़ में जिला स्तरीय मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया.

राष्ट्रीय और जिला स्तर के विद्यार्थियों को सम्मान

समारोह में राष्ट्रीय स्तर की एफएलएन चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छावनी मध्य विद्यालय के छात्र लक्ष्य कुमार बर्नवाल को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले जिले के 13 स्कूल को भी सम्मानित किया गया.

83 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (सीबीएसई) के मैट्रिक व इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स, दिव्यांग श्रेणी के छात्र-छात्राएं, विभिन्न संकायों के टॉपर्स और एफआईएलओ टॉपर्स सहित कुल 83 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

मेधावी छात्रों का सम्मान जिले की उपलब्धि: उपायुक्त

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान जिले की शैक्षणिक प्रगति का प्रतीक है. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया.

अनुशासन और प्रयास से मिलती है सफलता: एसपी

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और लगातार प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं.

अधिकारियों और शिक्षकों की रही मौजूदगी

मौके पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह, प्रभारी पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी रीना कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: आदिवासी महिला से दुर्व्यवहार के मामले में नप गए चांडिल के एएसआई, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

इसे भी पढ़ें: विधवा को नहीं मिला पति का बकाया वेतन, हाईकोर्ट ने दी तीन अधिकारियों की सैलरी रोकने की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >