रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: मां शीतला मंदिर, रांची रोड के 23वें वर्षगांठ पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन भव्य अटूट भंडारे के साथ हुआ. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता का प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर परिसर में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.
भक्ति और आस्था के बीच उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से माता का प्रसाद ग्रहण किया. पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल देखने को मिला और श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचकर भंडारे में शामिल हुए.
अतिथियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
इस अवसर पर रांची की मेयर रोशनी खलखो, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, भाजपा नेता राजू चतुर्वेदी और वार्ड नंबर सात के पार्षद अविनाश उपाध्याय शामिल हुए. अतिथियों का स्वागत रमा शर्मा और कांता सिल्ली ने माता की चुनरी देकर किया.
23 वर्षों से लगातार हो रहा है अटूट भंडारा
रमा शर्मा ने बताया कि यह भंडारा पिछले 23 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसे अटूट भंडारे के नाम से जाना जाता है. भंडारे में पुड़ी-सब्जी, कढ़ी-चावल और सूजी हलवा की व्यवस्था की गई थी. गर्मी को देखते हुए आम झोरा और आम रस की भी विशेष व्यवस्था की गई थी.
पांच दिवसीय यज्ञ के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
मंदिर के मुख्य पुजारी जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि माता शीतला की विशेष कृपा भक्तों पर बनी रहती है. पांच दिवसीय यज्ञ के उपरांत यह भंडारा भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ.
सफल आयोजन में समिति और श्रद्धालुओं का योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में शीतल अखाड़ा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष निश्चल सिंह, सचिन, अंकित कौशल सहित पूरी टीम का योगदान रहा. मौके पर पावनी शर्मा, रानी मिश्रा, सुषमा सिंह, सुमन शर्मा, कांता सिल्ली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
