जैक बोर्ड रिजल्ट: आइसक्रीम बेचने वाले के बेटे ने रामगढ़ में तीसरा स्थान पाया, इंजीनियर बनने का सपना

Ramgarh News: सत्येंद्र कुमार ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर जैक दसवीं परीक्षा में 480 अंक हासिल कर रामगढ़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: जैक 10वीं बोर्ड की परीक्षा में रामगढ़ जिला में तीसरा स्थान सत्येंद्र कुमार ने हासिल किया है. सत्येंद्र ने डिवाइन ओंकार मिशन हाई स्कूल मुर्रामकलां टायर मोड़ रामगढ़ से पढ़ाई की है. सत्येंद्र कुमार को 480 अंक मिले हैं. इसमें गणित में 100 अंक, विज्ञान में 97, खोरठा में 98, सामाजिक विज्ञान में 96 और हिंदी में 89 अंक मिला है. पिता ने ठेले में आइसक्रीम बेचकर बेटे को दूलमी प्रखंड से रामगढ़ पढ़ने के लिए भेजा. बेटे ने घर की तंगी हालत में ईमानदारी से मेहनत करके नाम रौशन किया है. सत्येंद्र सुबह तीन बजे उठकर पढ़ाई करता था. उन्होंने स्कूल के गणित शिक्षक चितरंजन और सभी विषयों के शिक्षकों के पढ़ाई कराने की सराहना किया. 

बधाइयों का लगा तांता 

रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड जमीरा पंचायत के लीचिंग गांव का रहने वाला है. पिता रामसुंदर साव ठेले पर आइसक्रीम बेचते हैं. माता तीलो देवी गृहिणी है. तीन भाई-बहनों में सत्येंद्र कुमार दूसरे नंबर पर है. जैक बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद स्कूल के शिक्षक और मुहल्ले के लोगों का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया. बेटे की इस उपलब्धि के बाद पिता रामसुंदर साव ने कहा कि बेटे को आगे पढ़ाने में आइसक्रीम बेचने के साथ और काेई काम करना पड़े तो करेंगे, लेकिन बेटे की पढ़ाई को रूकने नहीं देंगे. 

इंजीनियर बनने का सपना 

सत्येंद्र कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार के अकांक्षा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा भी दिया हूं. 227 विद्यार्थियों का चयन हुआ है. जिसमें मेरा 10 वां स्थान है. दूसरे चरण की परीक्षा के बाद 75 विद्यार्थियों का चयन होगा. इसमें चयन होने के बाद इंजीनियरिंग का कोचिंग और बारहवीं तक की पढ़ायी राज्य सरकार के खर्च पर करेंगे. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इसमें चयन होने के बाद आइआइटी करने के सपने को पूरा करूंगा. मैकेनिकल इंजीनियर बनकर बड़े-बड़े मशीन को नये सिरे से फॉर्मेट करने की इच्छा है. पढ़ायी के दरमियान विज्ञान विषयों में काफी रूची जगी. जब पाठ्यक्रम में मैकेनिक क्षेत्रों की जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम में सब्जी विक्रेता की बेटी ने रचा इतिहास: नोवामुंडी की अंजलि पोद्दार ने मैट्रिक में हासिल किए 93.40% अंक

यह भी पढ़ें:जैक मैट्रिक में स्टेट टॉपरों का गढ़ हजारीबाग, मगर रैंकिंग में सात पायदान धड़ाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >