रामगढ़: बिजुलिया स्थित मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से हुई, जिसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आनंद किशोर ने ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.
छात्र-छात्राओं ने नाटक, नृत्य कर मोहा मन
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नाटक, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इन प्रस्तुतियों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे.
