युवाओं के हाथों में है रामगढ़ का भविष्य : चंद्रप्रकाश चौधरी

युवाओं के हाथों में है रामगढ़ का भविष्य : चंद्रप्रकाश चौधरी

रजरप्पा. चितरपुर प्रखंड के सांडी स्थित कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को आजसू पार्टी युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट मांडू विधायक तिवारी महतो, जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, आजसू युवा जिला प्रभारी पीयूष चौधरी शामिल हुए. अतिथियों ने सम्मेलन का शुभारंभ किया. सांसद श्री चौधरी ने कहा कि युवा किसी भी समाज और राज्य के विकास की सबसे बड़ी ताकत होते हैं. रामगढ़ का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है. सांसद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं. हाई स्कूलों की स्थापना के साथ-साथ इंजीनियरिंग कॉलेज, महिला इंजीनियरिंग कॉलेज और आइटीआइ जैसे संस्थान खोले गये. उन्होंने कहा कि राज्य में बिना रिश्वत के कोई भी काम नहीं हो रहा है. कोयला और बालू की चोरी व भ्रष्टाचार चरम पर है. झारखंड में बालू महंगा और बिहार का बालू यहां सस्ता में मिल रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया. इसके अलावे कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथियों ने संबोधित किया. सम्मेलन में कई युवाओं ने पार्टी का दामन थामा. मौके पर हर्ष चौधरी, कुणाल कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, करण वर्मा, विश्वास पोद्दार, अमित वर्मा, अजय कुमार, सचिन कुमार, संजीत कुमार, गोलू यादव, विकास, राहुल सुमित, ऋतिक, शुभम, मनीष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >