रामगढ़ भट्टी ब्लास्ट हादसा: मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर हुई पांच

Ramgarh News: रामगढ़ के हेसला स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में भट्टी ब्लास्ट हादसे में एक और मजदूर की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट 

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में पिछले 6 अप्रैल को हुई भट्टी ब्लास्ट हादसा में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. रांची रोड के मजदूर श्यामदेव बरई ने बुधवार देर रात इलाज के दौरान रांची में दम तोड़ दिया. चार मजदूरों का इलाज अभी भी चल रहा है. भट्टी ब्लास्ट हादसे में 9 मजदूर झुलस गए थे. जिसमें महुआडांड़ हेसला के बृजलाल बेदिया, अशोक बेदिया, अरगड्डा के राजू झा, रामगढ़ के अखिला राय की मौत रांची में इलाज के दौरान पहले ही हो चुकी है. आपसी बातचीत से समाधान से फैक्ट्री प्रबंधन ने 4 मृतक के आश्रितों को 21-21 लाख रुपए का चेक दे दिया है. इस हादसे को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन पर लगातार लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाम थी. श्रम अधीक्षक रामगढ़ ने फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी किया है और मजदूरों के न्यूनतम वेतन से संबंधित सभी जानकारियां 15 दिनों के अंदर मांगी है. प्रदेश जांच कमेटी ने पिछले कुछ दिन पहले ही सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. फैक्ट्री निरीक्षक भी विभाग को रिपोर्ट सौंप दिया है. इससे फैक्ट्री प्रबंधन की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी में बंगाली समुदाय ने धूमधाम से मनाया पोइला वैशाख, परंपरा और संस्कृति की दिखी झलक

इसे भी पढ़ें: कमला नेहरू कॉलेज में ‘प्रभात खबर’ का नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने लिया आजीवन नशा न करने का संकल्प

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >