रामगढ़: गोलीकांड में इस्तेमाल कार जब्त, मुख्य आरोपी की तलाश तेज

Ramgarh News: रामगढ़ के कुशवाहा धर्मशाला गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना में इस्तेमाल हुई गाड़ी को जब्त कर लिया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के कुशवाहा धर्मशाला गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारुति वैगनआर को जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार गोली लगने के बाद घायल अंकित यादव को इसी कार से आरोपी उतेश गोसाई और उसके साथियों द्वारा घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया था. 

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस वाहन की जानकारी मिली. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कार को जब्त किया गया. 

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

मामले के मुख्य आरोपी उतेश गोसाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा.

गोलीबारी में घायल हुआ था युवक

गौरतलब है कि कुशवाहा धर्मशाला के पास हुई गोलीबारी की घटना में अंकित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस मामले में रंगदारी, अवैध हथियार और फायरिंग को लेकर रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

जांच जारी

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >